पत्नी-बच्ची की बिलखती हुई अपील के बाद इंजीनियर और राज मिस्त्री को 05 दिन बाद नक्सलियों ने किया रिहा, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो..

बीजापुर। नक्सलियों द्वारा बेदरे से अपहृत सब इंजीनियर और राज मिस्त्री को आज देर शाम रिहा कर दिया गया है। आज से 05 दिन पहले सब इंजीनियर अशोक पवार और राज मिस्त्री आनंद यादव का माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल से अपहरण कर लिया था। पिछले 05 दिनों से सब इंजीनियर अशोक पवार का परिजन रिहाई के लिए जंगलों में भटक रहे थे। इस बीच अशोक की पत्नी और बच्ची की बिलखती अपील का असर हुआ और अंततः नक्सलियों ने आज देर शाम तकरीबन 09 बजे दोनों को रिहा कर ही दिया। जिसके बाद इंजीनियर और राज मिस्त्री दोनों ही सकुशल बेदरे स्थित थाने पहुंचे।

देखें एक्सक्लूसिव वीडियो..

https://youtu.be/oDwc7-_ltec

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!