‘अजय’ के हाथों युथ कांग्रेस की कमान, बने जिलाध्यक्ष, उधर सोशल मीडिया में ट्रेंड होने लगा “अपना भाई – अजय बिसाई”

जगदलपुर। शहर में अब युवक कांग्रेस की कमान अजय बिसाई के हाथों होगी। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अजय बिसाई के नाम की घोषणा युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के लिए कर दी गई है। एनएसयूआई से राजनीति का शुरुआत करने वाले अजय को यह नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।

गौरतलब है कि चुनावों के बाद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ युवक कांग्रेस के निर्वाचन शाखा में शिकायत कर दी थी। इसके बाद जब युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद का परिणाम आया तो अजय को सबसे ज्यादा वोट मिले थे, लेकिन उनके नतीजों पर शिकायत को आधार बनाकर रोक लगा दी गई थी। अजय से शिकायतों पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद अजय ने अपना पक्ष निर्वाचन अधिकारियों के सामने रखा था। अजय के जवाब से अधिकारी संतुष्ट हुए और अंततः उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद अजय बिसाई ने कहा कि ये सच्चाई की जीत सभी युवाओं कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों को समर्पित है।

इस लोकत्रांतिक संगठन चुनाव में कोई पराजीत नहीं बल्कि चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशी मत संख्या के आधार पर निर्वाचित-नियुक्त होते है। छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे और पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे आनेवाले समय मे वे युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!